विजय दिवस पर भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ का आयोजन, शहीद की पत्नी हुई सम्मानित
भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक अजय तिवारी के नेतृत्व में विजय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान 1971 के युद्ध में भाग लेने वाले मां भारती के जाबाज वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर वंदे मातरम् गायन किया गया। 1971 भारत पाकिस्तान युद्ध में शहीद मेराल प्रखंड के खोरीडीह निवासी रामप्रित ठाकुर की पत्नी संकलीया कुंवर को अंग वस्त्र दे कर सम्मानित किया गया।
मौके पर सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक फौजी अजय तिवारी ने कहा कि भारत पाकिस्तान युद्ध में सेना के जवानों ने पाकिस्तान पर ऐतिहासिक विजय हासिल कर गौरवशाली इतिहास रचा था। उन्होंने कहा कि युद्ध में भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम आगे नतमस्तक हो कर ढाका में 93000 पाकिस्तानी सैनिकों ने आत्मसमर्पण कर दिया था। पाकिस्तान युद्ध में भारत का ऐतिहासिक विजय हुआ था उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सैन्य मामले में देश लगातार तेजी से आगे बढ़ रहा है भारत विश्व के शक्तिशाली देशों में शामिल हो चुका है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गढ़वा प्रखंड विधायक प्रतिनिधि अरविंद धर दुबे जिला महामंत्री संतोष दुबे जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे नगर मंडल अध्यक्ष धनंजय गोंड गोवावल मंडल अध्यक्ष परीक्षित तिवारी भाजपा नेत्री मीरा यादव गोपाल दुबे सुदामा प्रजापति राम उनय तिवारी सुनील दुबे कमलेश तिवारी ब्रजमोहन ठाकुर गौरीशंकर तिवारी विनोद तिवारी लोजपा नेता रामजी पासवान सहित अन्य कई पुर्व सैनिक एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

