विहिप द्वारा बड़े धूम धाम से मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव
विहिप द्वारा बड़े धूम धाम से मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव रामनवमी
चंदन पांडे,गिरिडीह
अखाड़ा समितियों,गणमान्य नागरिकों व पत्रकारों को किया गया सम्मानित
गिरिडीह :- विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा बड़ा चौक में बहुत धूमधाम से मनाया गया राम उत्सव रामनवमी।सभी अखाड़ा समितियों को सम्मानित किया गया। बड़ा चौक में विश्व हिंदू परिषद के बनाए जाने वाले मंच को लेकर परिषद के लोगों को अलग-अलग जिम्मेवारी दी गई थी । बताया गया कि 500 साल के बाद अयोध्या नगरी में आराध्य श्री रामचंद्र जी महाराज के स्थापित होने से पूरे देश में इस रामनवमी पर उत्सव का माहौल है। इसलिए गिरिडीह में भी विश्व हिंदू परिषद रामनवमी का त्योहार उत्साह पूर्वक मनाया । जिसमें सभी शहर वासियों का सहयोग भी मिला। बैठक में हजारीबाग विभाग मंत्री अनूप यादव,बजरंग दल जिला सहसंयोजक गुड्डू यादव,नगर अध्यक्ष रवींद्र प्रकाश,मिथुन चंद्रवंशी ,राजा गोस्वामी, राहुल ,जिला सह मंत्री शिवपूजन महतो, उमेश यादव ,आशीष चटर्जी, ज्योति शाह रविंद्र स्वर्णकार, आशीष रजक आदि के सभी कार्यकर्ता इस कार्य में शामिल थे सभी को ढेर सारी साधुवाद ।
