विहिप-बजरंग दल का निशुल्क मेडिकल कैंप, अमलिया गांव में सैकड़ों ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच

विहिप-बजरंग दल के सेवा सप्ताह के तहत अमलिया गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप,ग्रामीणों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण।

भरनो (गुमला):- विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल गुमला जिला द्वारा चलाए जा रहे सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को भरनो प्रखंड के अमलिया गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया।ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने और जरूरतमंद लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित इस कैंप में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे।मेडिकल कैंप में सीएचओ बिरजनी महापात्र,एमपीडब्ल्यू सुचित कुमार,एनएम सुनीता कुमारी,हेल्थ वर्कर वसीम अकरम सहित डॉक्टरों की टीम ने महिलाओं,बुजुर्गों और बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।इस दौरान मरीजों का ब्लड प्रेशर,शुगर समेत सामान्य बीमारियों की जांच की गई।जांच के बाद जरूरत के अनुसार लोगों को निशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।कैंप में पहुंचे ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया गया।स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को साफ-सफाई रखने,संतुलित भोजन लेने,समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने तथा किसी भी बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करने की सलाह दी।बुजुर्गों और महिलाओं ने विशेष रूप से जांच कराई तथा निशुल्क दवा मिलने पर राहत जताई।मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि सेवा सप्ताह के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।अमलिया गांव में आयोजित मेडिकल कैंप का उद्देश्य ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना है।उन्होंने बताया कि आगे भी जरूरतमंद क्षेत्रों में इस तरह के सेवा कार्य किए जाते रहेंगे।कार्यक्रम को सफल बनाने में विहिप-बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।कार्यकर्ता विराज मुंडा,अजीत सिंह,अभिषेक सिंह,आशुतोष सिंह,विक्रम सिंह,महावीर सिंह,सोनू सिंह,दिनेश सिंह,बादल सिंह,आकाश सिंह,विवेक सिंह,सुदेश महतो ने कैंप की व्यवस्था संभाली।कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को पंजीकरण,जांच और दवा वितरण करने में सहयोग किया।