विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
विश्रामपुर।रेहला खुर्द निवासी अनिरूद्ध गिरी (60) की मौत विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से हो गयी।घटना मंगलवार दिन के ग्यारह बजे की बतायी जा रही है।रेहला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये मेदिनीनगर एमएमसीएच में भेज दिया है।मिली जानकारी के अनुसार अनिरुद्ध गिरी अपने धान की खेत में घास निकाल रहे थे।तभी खेत में पहले से गिरे हुए बिजली की तार की चपेट में आ गये,जिसमें विद्युत प्रवाहित था।परिजनों ने उन्हें अविलंब विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रीय ले गये।जहां जांचोपरांत चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद से परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल है।इधर ग्रामीणों ने बताया कि घटनास्थल के आसपास से गुजरने वाला सभी तार व पोल जर्जर हो चुका है।कई जगह तो तार नीचे झूल रहा है।कई बार आवेदन देने के बाद भी बिजली विभाग तार व पोल बदल नहीं रहा है।जिसके परिणाम स्वरूप इस तरह की दर्दनाक घटना घट रही है.ग्रामीणों ने मृतक के परिजन को मुआवजा देने की मांग की है।

