विद्यालयों में मनाई गई डॉ. राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि
विद्यालयों में मनाई गई डॉ. राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि
पलामू : राजकीय मध्य विद्यालय में डॉ राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि मनी भारत के पहले राष्ट्रपति और महान स्वतंत्रता सेनानी डॉ. राजेंद्र प्रसाद की आज 28 फरवरी पुण्यतिथि है. डॉ. राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर उन्हें पूरा देश याद कर रहा है. हुसैनाबाद (पलामू) के राजकीय मध्य विद्यालय में भी उनकी पुण्यतिथि मनायी गयी. सभी ने देश के प्रथम राष्ट्रपति को श्रद्धा सुमन अर्पित की. स्कूल के प्रार्थना सत्र के बाद शिक्षकों ने बच्चों को डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जीवनी के बारे में बताया गया. साथ ही बच्चों को उनके बताये गये मार्ग चिन्हों पर चलने की सीख दी गयी. बच्चों को विज्ञान दिवस के बारे में भी बताया गया. शिक्षक ने बताया कि कैसे हम सब फर्श से अर्श पर पहुंचे हैं और जो काल्पनिक लगता था, उसे मूर्त रूप दिया. यह विज्ञान की ही उपलब्धि है. मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक कन्हैया प्र. के अलावा शिक्षकों में राजेश कुमार गुप्ता, जुबैर अंसारी, सुषमा पांडेय, आशा कुमारी, पूनम कुमारी, बाल संसद के प्रधानमंत्री सुमंत कुमार और सभी वर्ग प्रतिनिधी उपस्थित रहे.
