विद्यालयी बच्चो ने किया पौधरोपण , अपने जन्मदिन पर पौधा लगाने की ली शपथ

0
IMG-20240701-WA0046

छतरपुर (पलामू)//- निरंजन सिन्हा



आज बाल विकास आवासीय विद्यालय रामगढ़ छतरपुर में पौधारोपण किया गया ।संस्थापक श्री सी के यादव ने यादव बताया कि वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए बच्चो में अन्य संस्कारों के साथ साथ पौधारोपण का भी संस्कार बचपन से ही डालना आवश्यक है ।   इस गर्मी में मौसम ने क्या कहर ढाया यह किसी से छिपा नहीं है , पलामू का नाम देश के सबसे गर्म शहरो के सूची में रहा । इसका मुख्य कारण है  पेड़ पौधों की लगातार कटाई ,प्राकृतिक संसाधनों का अंधाधुन दोहन । ऐसे में अगर हम अपना भविष्य देखना चाहते है तो हर किसी को अपना योगदान देना होगा ।  ऑक्सीजन जिसका मुख्य स्त्रोत पेड़ है उसके  बगैर ५ मिनट की कल्पना मुश्किल है ।उन्होंने अपने छात्रों को यह भी बताया की सभी  अपने अपने जन्मदिन पर कम से कम दो पेड़ लगाए , क्योंकि एक पौधा अपने जीवन काल में ऑक्सीजन देता है ,फल देता है, छांव देता है और मरते हुए सुखी लकड़ियां तक देता जी । इस दौरान विद्यालय के अन्य शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *