विद्यालय सचिव की मनमानी से प्रबंधन समिति के सदस्यों ने दिया इस्तीफा
विद्यालय सचिव की मनमानी से प्रबंधन समिति के सदस्यों ने दिया इस्तीफा।
पलामू जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय नामूदग के प्रबंधन समिति के सदस्य गणेश सिंह बिंदा देवी बबीता रेनू देवी धर्मेंद्र कुमार शिवनारायण चौधरी राजेंद्र चौधरी अन्य ने विद्यालय के सचिव महेंद्र सिंह के मनमानी के खिलाफ सभी सदस्यों ने नौडीहा प्रखंड शिक्षा कार्यक्रम सह शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के नाम बीआरसी कार्यालय नौडीहा बाजार लिखित आवेदन देकर सदस्य धर्मेंद्र कुमार ने आरोप लगाया है कि सचिव महेंद्र सिंह ने विद्यालय के मेनू चार्ट के तहत बच्चों को विद्यालय में भोजन नहीं मिलता है, चावल गमन करने की आरोप लगाया है। वही सदस्य निरपक्ष रूप से विद्यालय के प्रबंधन समिति की चुनाव कराने एवं जांच करने की मांग कर रहे हैं।
