विधायक शशि भूषण मेहता के पिता श्री को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया  :  विश्व हिंदू परिषद, पलामू

विधायक शशि भूषण मेहता के पिता श्री को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया  :  विश्व हिंदू परिषद, पलामू।

           आज विश्व हिंदू परिषद,  पलामू से एक प्रतिनिधि मंडल प्रांत सेवा टोली सदस्य _ सह _ पलामू जिला पालक दामोदर मिश्र के नेतृत्व में नीलांबर पितांबर पुर स्थित विधायक शशि भूषण मेहता के मौर्या फार्म हाउस पहुंच कर उनके पिता श्री के ब्रह्मभोज में हिस्सा लेते हुए दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित किया।

           इस आशय कि जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद,  पलामू जिला पालक दामोदर मिश्र ने बताया कि हाल में विधायक जी के पिता जी का निधन हो गया था। आज उनका ब्रह्मभोज कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद पलामू से एक प्रतिनिधि मंडल शामिल हुआ। प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने विधायक से मिल कर उन्हें धैर्य बंधाया और परिजनों को इस दुख के घड़ी में सांत्वना प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना भी किया।

        प्रतिनिधि मंडल में विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत सेवा टोली सदस्य _ सह _ पलामू पलामू जिला पालक दामोदर मिश्र, उपाध्यक्ष लाला प्रसाद यादव, जिला मंत्री अमित तिवारी,   जिला समरसता प्रमुख पप्पू लाठ और मंदिर मठ सह प्रमुख नागेंद्र मेहता की सहभागिता रही।