विधायक ने मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के तहत सुदूरवर्ती गांव बस चलाने का प्रस्ताव डीटीओ पलामू को दिया
विधानसभा क्षेत्र के सभी महत्वपूर्ण गांव को मिलेगा ग्राम गाड़ी योजना का लाभ: विधायक
हुसैनाबाद हरिहरगंज विधायक कमलेश कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के तहत सुदूरवर्ती गांव को प्रखंड व जिला मुख्यालय से जोड़ने व सुलभ आगमन हेतु बस चलाने का प्रस्ताव जिला परिवहन पदाधिकारी पलामू को दिया है। दिए गए प्रस्ताव में हुसैनाबाद प्रखंड के पंचायत महुदण्ड व डंडिला, पथरा, दंगवार, देवरी खुर्द, पोलडीह, जमुआ, झरगड़ा, हैदरनगर के सिघना, बारेवा, सड़या, परता, कुकही, लपेया,मोहमदगंज प्रखंड के कादल, पंसा, गाजी बिहारा, भाली,बटौआ, हरिहरगंज प्रखंड के ढकचा, सरसोट, कुलहिया, तुरी लंगुराही, पिपरा प्रखंड के सरैया, पिपरा शामिल है। विधायक ने प्रखंड व जिला मुख्यालय का बस रूट का प्रस्ताव तैयार कर मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के तहत बस चलाने का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने कहा है कि प्रखंड को जिला और गांव को प्रखंड से जुड़ जाने से आम ग्रामीणों को काफी सहूलियत होगी। उन्होंने कहा है कि ग्राम गाड़ी योजना का लाभ सुदूरवर्ती गांव के ग्रामीणों को सुलभ आवा गमन की व्यवस्था करना है। इस योजना के शुरू हो जाने से ग्रामीणों को सस्ती दर पर परिवहन सेवा का लाभ मिल पाएगा।
