विधायक ने किया गया वादा निभाया, छठ घाट पर डीप बोरिंग व मोटर की गई व्यवस्था
विधायक ने किया गया वादा निभाया, छठ घाट पर डीप बोरिंग व मोटर की गई व्यवस्था
गत वर्ष छठ घाट पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान हैदारनगर के विजेता क्लब व जगराता क्लब के सदस्यों ने छठ घाट के समीप नाली निर्माण व पानी की समस्या को देखते हुए डीप बोरिंग की मांग की थी। विधायक कमलेश कुमार सिंह ने दोनो कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराने का वादा किया था। गत माह सात लाख रुपए की लागत से नली का निर्माण करा कर विधायक ने एक वादा पूरा कर दिया। जबकि छठ महापर्व के पूर्व ही 500 फिट डीप बोरिंग के अलावा मोटर आदि की व्यवस्था कर दोनो वादा पूरा करने का काम किया है। विधायक प्रतिनिधि अजीत सिंह ने कहा कि विधायक कमलेश कुमार सिंह जो वादा करते हैं, उसे पूरा भी करते हैं। उन्होंने गत वर्ष जितने छठ घाटों पर घोषणा की थी, उसे छत के आने से पहले पूरा कर दिया है। जिसमे हैदरनगर के मुख्य छठ घाट के अलावा अन्य दर्जनों छठ घाट का निर्माण विभिन्न गांव में किया गया है। हैदरनगर छठ घाट पर बोरिंग व मोटर की व्यवस्था करने के लिए विजेता क्लब व जगराता क्लब के सदस्यों ने विधायक कमलेश कुमार सिंह का आभार जताया है।
