विधायक ने हॉस्पिटल निर्माण का किया शिलान्यास।

विधायक ने हॉस्पिटल निर्माण का किया शिलान्यास।
मनिका प्रखंड मुख्यालय के देवतवा टोंगर के समीप मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने करोड रुपए की लागत से बन रहे हॉस्पिटल का वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ शिलापट अनावर व नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। वही मौके पर विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि मनिका प्रखंड में मरीज के लिए अधिकतम सुविधा वाले अस्पताल का बनना बहुत ही जरूरी था। इस अस्पताल के निर्माण के बाद मनिका प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीणों को इलाज के लिए काफी सहूलियत मिल सकेगा। बता दे की इस अस्पताल के निर्माण का 2019 में पूर्व भाजपा विधायक हरिकृष्ण सिंह ने शिलान्यास किया था। लेकिन संवेदक के लापरवाही के कारण हॉस्पिटल का निर्माण कार्य बीच में ही रुका हुआ था। जिसके बाद मनिका विधायक रामचंद्र सिंह के प्रयास से दूसरे संवेदक को अस्पताल बनाने का कार्य दिया गया है। क्योंकि वर्तमान में मनिका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का स्थिति काफी दयनीय है अस्पताल की बिल्डिंग की छत जहा तहा से पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। जिसके कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मियों को बिल्डिंग का छत गिरने का डर बना रहता है। मौके पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, विधायक प्रतिनिधि दरोगी यादव, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मनिका मिथिलेश पासवान, 20 सूत्रीअध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुरेंद्र भारती, कामेश्वर प्रसाद यादव, वृंद बिहारी यादव, राय एंड कुमार कंस्ट्रक्शन के संवेदक राजू राय, दिलीप चौधरी, कार्तिक तिवारी, पूर्व मुखिया संजय सिंह, 20 सूत्री सदस्य तस्लीम अंसारी, प्रखंड सांसद प्रतिनिधि विश्वनाथ राय समेत अनेको लोग उपस्थित थे।