विधायक को उम्रकैद की सजा…

विधायक को उम्रकैद की सजा…
*बिहार : माले विधायक मनोज मंजिल सहित 23 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। आरा के बहुचर्चित जेपी सिंह हत्याकांड में दोषी करार देने के बाद कोर्ट ने यह सजा सुनाई। आरा सिविल कोर्ट के एडीजे 3 की अदालत में यह सजा सुनाई गई। भोजपुर के अगियांव विधायक मनोज मंजिल को सजा के साथ 10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। साल 2015 में अजीमाबाद थाना के बड़गांव में जेपी सिंह नाम के शख्स की हत्या हुई थी। इस कांड में मनोज मंजिल को भी आरोपी बनाया गया था। मनोज मंजिल माले के टिकट से पहली बार भोजपुर के अगियांव सीट से विधायक बने हैं। सजा के बाद उनकी विधायकी भी जा सकती है।