विधायक, एसपी सहित कई नेताओं व अधिकारियों ने बिरसा चौक स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

0
Untitled

विधायक, एसपी सहित कई नेताओं व अधिकारियों ने बिरसा चौक स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण*

झामुमो कार्यालय में भी मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती

गिरिडीह:- धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के 149वें जयंती और झारखंड राज्य के 23वें स्थापना दिवस के मौके पर बुधवार को गिरिडीह में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों व संगठनों ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाते हुए उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस मौके पर शहर के सिरसिया स्थित बिरसा चौक पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, पुलिस कप्तान दीपक शर्मा, मुफ्फसिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान, पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, अधिवक्ता संघ के महासचिव सह भाजपा नेता चन्नुकांत, झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह, कमिटी के संरक्षक रविकांत सिंह, भाजपा नेता नुनूलाल मरांडी, सरयू गोप सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए और भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान अतिथियों ने भगवान बिरसा मुंडा की जिवनी पर प्रकाश डालते हुए बिरसा मुंडा के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन सोमनाथ केशरी द्वारा किया गया।

इधर झामुमो के जिला कार्यालय में सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू और गांडेय विधायक सरफराज अहमद के साथ पार्टी अध्यक्ष संजय सिंह, अजीत कुमार पप्पू, महालाल सोरेन, सईद अख्तर, शहनवाज अंसारी, अभय सिंह, राकेश कुमार रॉकी समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। मौके पर दोनों विधायक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन पूरे देश के लिए एक आदर्श से ओतप्रोत है। संघर्ष ने ही बिरसा मुंडा को भगवान का दर्जा दिलाया। जिसका अनुशरण पूरा देश करता है और पूजता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *