विधायक भानु प्रताप शाही के प्रयासों से 6 पुलों की मिली स्वीकृति

0
f14f7b39-c7d7-4b31-a7f2-f81228d8dbeb

विधायक भानु प्रताप शाही के अथक प्रयास से 6 पुल का मिला स्वीकृति हर्ष का माहौल

केतार, भाजपा मंडल केतार के द्वारा क्षेत्रीय विधायक भानु प्रताप शाही को बधाई दिया गया है। मंडल अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद एवं जिला परिषद सदस्य ज्वाला प्रसाद ने संयुक्त रूप से कहा की इस पुल की स्वीकृति हो जाने से लोगों में काफी खुशी का माहौल देखा जा रहा है।यह पुल के लिए लोगों द्वारा काफी वर्षों से मांग किया जा रहा था।लोगों को यह जान कर खुशी हुई की यशस्वी,ऊर्जावान,क्षेत्रीय विधायक माननीय भानु प्रताप शाही के अथक प्रयास के बाद केतार प्रखंड में पहला मोटंगवा और बनखेता के बीच पंडा नदी पर पुल और दूसरा चौरा पंडा नदी पर पुल की स्वीकृति बहुत कड़ी संघर्ष के बाद प्राप्त हुआ है। कहा ईमानदारी से किया गया प्रयास कभी असफल नहीं होता।विपरीत परिस्थिति में भी विधायक लगातार प्रयास कर अपने विधान सभा क्षेत्र में 6 पुल का स्वीकृति दिलाया।
हम सभी केतार वासी माननीय विधायक को कोटि कोटि धन्यवाद देता हूं।
मौके पर पूर्व मुखिया गुड्डन पासवान,उपेंद्र बैठा,अजय गुप्ता,विजय गुप्ता,जोखू राम,बीडीसी राजकुमार पासवान, रामा बैठा,प्रहलाद बैठा,उदय विश्वकर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *