विधानसभा सदाचार समिति के सभापति बनाए गए विधायक रामचंद्र सिंह, लोगों ने दी बधाई
विधानसभा सदाचार समिति के सभापति बनाए गए विधायक रामचंद्र सिंह, लोगों ने दी बधाई।
मनिका- मनिका विधायक रामचंद्र सिंह को एक बार फिर विधानसभा की सदाचार समिति का सभापति नियुक्त किया गया। यह निर्णय झारखंड विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश पर समिति के पुनर्गठन के तहत लिया गया है। विधानसभा समिति के एक वर्ष के लिए किए गए पुनर्गठन में विधायक रामचंद्र सिंह के दोबारा इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का दायित्व सौपा गया है। वही विधायक रामचंद्र सिंह को दोबारा सभापति बनाए जाने पर विधायक प्रतिनिधि दरोगी प्रसाद यादव, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सह प्रखण्ड बीससूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, कांग्रेस जिला महासचिव सुरेंद्र भारती, समाजसेवी राजू राय, दिलीप चौधरी, कार्तिक तिवारी, पूर्व मुखिया संजय सिंह, अनुज कुमार सिंह, युवा कांग्रेस जिला सचिव मिथिलेश पासवान, कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष तस्लीम अंसारी, कांग्रेस प्रखंड उपाध्यक्ष अरुण सिंह, कांग्रेस प्रखंड महासचिव अंजू यादव, कांग्रेस प्रखंड उपाध्यक्ष रामनंदन उरांव, कामाख्या प्रसाद, विशाल पासवान, नवनीत सिंह सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई दी, और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

