विधानसभा प्रभारी डॉ एम एम खान ने गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया |
विधानसभा प्रभारी डॉ एम एम खान ने गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया
गढ़वा: एआईएमआईएम पार्टी के पलामू प्रमंडल प्रभारी सह गढ़वा -रंका विधानसभा प्रभारी डॉ एम एम खान ने गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के रमकंडा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का दौरा किया। दौरा के पश्चात डॉक्टर एम एन खान ने गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र रमकंडा प्रखंड अंतर्गत रमकंडा, बिचला टोला, शिशवा, बिराजपुर, मगराही, मुरली, एवं गंगा टोली आदि स्थानों पर बैठक किया। बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए एआईएमआईएम पलामू प्रमंडल प्रभारी सह गढ़वा रंका विधानसभा प्रभारी डॉ एमएन खान ने कहा कि एआईएमआईएम पार्टी गरीब, शोषित और वंचितों की पार्टी है। आज भी पार्टी की प्रति लोकप्रियता कम नहीं हुई है। हमें बस पार्टी की विचारधाराओं को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव निश्चित तौर पर गढ़वा विधानसभा एआईएमआईएम लड़ने का काम करेगी। जिसका सभी लोगों ने एआईएमआईएम में आस्था व्यक्त करते हुए पूर्ण समर्थन किया। डॉ एम एन खान ने कहा कि वर्तमान झारखंड की सरकार एवं मंत्री जो बड़े-बड़े वादे कर आपका वोट लेकर गए। इसका आपके बीच भरपाई नहीं हो सका। आप सब भली भांति जानते हैं कि झारखंड सरकार किसानों के जमीन हाल सर्वे में हुई गड़बड़ी का सुधार करने की बात, वृद्धा पेंशन व विधवा पेंशन में दो हजार पांच सौ रुपए प्रति माह देने और पढ़ें लिखे बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने कि बात की थी। प्रधानमंत्री आवास योजना में केन्द्र सरकार के अलावा झारखंड सरकार द्वारा राशि दिए जाने की बात की गई थी। राज्य सरकार एक भी वादा पूरा नहीं कर सका। सब वादा ही बनकर रह गया। उन्होंने कहा कि एआईएमआईएम पार्टी पिछड़ी, आदिवासी, दलित व दबे-कुचले लोगों का हक अधिकार के बारे में आवाज उठाती रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार सिर्फ झारखंड को लूटने का काम किया है।उन्होंने कहा कि अब गढ़वा- रंका विधान सभा क्षेत्र के लोग किसी राजनीतिक पार्टी के झांसे में नहीं आने वाले हैं। यहां की जनता सिर्फ एआईएमआईएम पार्टी को समर्थन देने का मन बना ली है। लोग लगातार इस पार्टी से जुड़ रहे हैं। इस अवसर पर एआईएमआईएम पार्टी के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार रजक, जिला उपाध्यक्ष आशिक मंसूरी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मजहर हुसैन रजवी, रंका प्रखंड अध्यक्ष इबरान अंसारी, रंका प्रखंड सचिव सुदामा कुमार रवि, प्रखंड युवा सचिव कामेश कुमार रवि, जिला युवा सचिव डॉ आफताब आलम आदि उपस्थित थे।
