विभिन्न मांगों को लेकर स्वास्थ कर्मियों ने समाहरणालय में दिया धरना

0
664a7024-9a58-433c-865e-0a6300c11694

विभिन्न मांगों को लेकर स्वास्थ कर्मियों ने समाहरणालय में दिया धरना

एक समान वेतन सहित रखी कई मांगे

गिरिडीह:- कर्मचारी महासंघ के बैनर तले बुधवार को समाहरणालय परिसर में राज्य स्वास्थ कर्मियों ने एक दिवसीय धरना दिया। धरने में कर्मचारी नेता अशोक सिंह समेत कई कर्मचारी नेता शामिल हुए। धरने में शामिल कर्मियों ने कहा कि स्वास्थ विभाग के अधीन आने वाले सभी कर्मी एएनएम, जीएनएम, पारा चिकित्सा कर्मी को एक समान वेतन दिया जाना चाहिए। साथ ही सातवें वेतन आयोग के तहत 15 प्रतिशत मानदेय में वृद्धि किया जाना चाहिए। वहीं महामारी कोरोना के वक्त सहिया एसटीडी और मृत सहिया के परिजनों को मुआवजा भी मिलना चाहिए।

धरने के माध्यम से कर्मियों ने मांग करते हुए कहा कि राज्य सरकार अपने हर कर्मियों के रिटायर्ड की उम्र 65 साल करे। साथ ही जनवरी 2020 से 2021 तक के बकाए का भी जल्द भुगतान करे। इस दौरान धरने पर बैठे कर्मियों से वार्ता कर एसी विल्सन भेंगरा, एसडीएम विशालदीप खलखो, सिविल सर्जन मौके पर पहुंचे और उनके मांग पत्र को लेते हुए राज्य सरकार के पास भेजने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *