विभिन्न मांगों को लेकर जलसहिया संघ पहुंची सीएम आवास, वार्ता में मिला सकारत्मक आश्वासन

0
60e25f10-5197-4ca5-81c7-2f24b77d4ccb

विभिन्न मांगों को लेकर जलसहिया संघ पहुंची सीएम आवास, वार्ता में मिला सकारत्मक आश्वासन

गिरिडीह। मानदेय समेत अन्य मांगों को लेकर जलसहिया संघ के सदस्य गुरुवार को रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंची। गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू की अगुवाई में जलसहिया संघ की विभिन्न जिलों की जिलाध्यक्ष ने मांगों को लेकर वार्ता की।

हालांकि सीएम हेमंत सोरेन के रांची में होने के कारण वार्ता उनकी पत्नी गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ हुई। कल्पना सोरेन के सामने जलसहिया संघ की सदस्यों ने अपनी मांग रखी और दोनों पक्षों में सकारात्मक वार्ता हुई। वार्ता के बाद विधायक कल्पना सोरेन द्वारा सकारात्मक आश्वासन दिया गया। उन्होंने कहा कि कुछ समय चाहिए जिसके बाद जलसहियाओं की मांग को पूरी करने के लिए कैबिनेट की बैठक में पहल की जाएगी।

आश्वासन पर जलसहिया संघ की सदस्यों ने संतुष्टि जताई और विधायक कल्पना सोरेन और सुदिव्य कुमार सोनू को धन्यवाद दिया। वार्ता में हजारीबाग जिलाध्यक्ष सपना शर्मा, कोडरमा से रूबी राणा, गिरिडीह से दिव्या देवी, सरिता देवी, सितारा प्रवीण, पूनम पांडेय, दुमका जिलाध्यक्ष रजनी मिर्धा, गुमला से कुंती देवी, पाकुड़ से सलयारा बानो, पलामू से पिंकी विश्वकर्मा, रांची से किरण बैक समेत अन्य जिलों के सदस्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *