वाहो वाहो गोबिंद सिंह जी के जयकारे के साथ कृष्णा नगर कॉलोनी में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया

0
ceeab593-27d7-426a-9dbd-b66ccacc5482

वाहो वाहो गोबिंद सिंह जी के जयकारे और नगाड़े की थाप के साथ कृष्णा नगर कॉलोनी में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया

रांची : वाहो वाहो गोबिंद सिंह जी के जयकारे और नगाड़े की थाप के साथ आज 26 अप्रैल,शुक्रवार को सुबह 5:00 बजे गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा से नगर कीर्तन की शुरुआत हुई.इस नगर कीर्तन में श्री गुरु ग्रंथ साहब जी के स्वरूप को पुष्प से सजे वाहन पर विराजमान कर पाँच निशानची हरविंदर सिंह मिढ़ा,जीत सिंह,हरप्रीत सिंह,सतविंदर सिंह चुचरा,रविंदर सिंह एवं पांच प्यारे स्वर्णदीप सिंह,अमरजीत सिंह मुंजाल,कवलजीत सिंह मिढ़ा,रमनदीप सिंह,अमन सिंह माकन की अगुवाई में कॉलोनी की विभिन्न गलियों का भ्रमण कराया गया.
नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब के दर्शन दिउड़ी गेट से आरंभ होकर कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित विजय कटारिया और सुनील गेरा के चौक,झंडा चौक,गोपाल दास सरदाना के चौक से होकर डॉ अजय छावड़ा के क्लिनिक होते हुए भगत सिंह मिढ़ा के आवास,बबलू गांधी,सुभाष मिढ़ा,जीतू काठपाल,राज कुमार सुखीजा,अशोक मिढ़ा के चौक होते हुए सेंट्रल बैंक गली और भगवान सिंह बेदी,रमेश पपनेजा,नरेश पपनेजा,हरविंदर सिंह बेदी,द्वारकादास मुंजाल,सुनील मिढ़ा,प्रेम खत्री,बलबीर काठपाल, मनीष सरदाना,श्याम लाल गाबा,होला राम तेहरी के चौक, विवेकानंद अस्पताल तथा सुंदर लाल मिढ़ा के चौक एवं शहीद भगत सिंह चौक होते हुए दर्शन दिउड़ी गेट वापस पहुंचकर सुबह 8.30 बजे मनीष मिढ़ा द्वारा की गई अरदास के साथ विसर्जित हो गया.
नगर कीर्तन के रुट में पड़ने वाले मार्गों में श्री गुरुग्रंथ साहिब जी की सवारी के आगे आगे स्त्री सत्संग सभा की सदस्यों द्वारा पूरे रास्ते जल का छिड़काव किया गया एवं झाड़ू से सफाई की गई।

सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि इस तीन दिवसीय समागम के उपलक्ष्य में 27 अप्रैल,शनिवार को रात 8:00 बजे से 11:30 बजे तक एवं 28 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक विशेष दीवान सजाया जाएगा. इन दीवानों में शिरकत करने के लिए विशेष रूप से सिख पंथ के महान कीर्तनी जत्था भाई नवप्रीत सिंह जी एवं बीबी तरनप्रीत कौर जी टांडा(जालंधर) वाले रांची पधार रहे हैं, जो शबद गायन कर शहर की साध संगत को गुरबाणी से जोड़ेंगे.दोनों दीवानों की समाप्ति के उपरांत गुरु का अटूट लंगर भी चलाया जाएगा.सत्संग सभा के सचिव अर्जुन देव मिढ़ा ने दोनों दीवानों में सभी पुरुष श्रद्धालुओं से सफेद कुर्ता पायजामा एवं महिला श्रद्धालुओं से सफेद सलवार सूट एवं केसरिया दुपट्टा पहनने कर शामिल होने की अपील की है.
नगर कीर्तन में हरविंदर सिंह बेदी,लेखराज अरोड़ा,हरगोविंद सिंह,अमरजीत गिरधर,अशोक गेरा,चरणजीत मुंजाल,राजकुमार सुखीजा,सुरेश मिढ़ा,हरीश मिढ़ा,मोहन काठपाल,प्रेम मिढ़ा,विनोद सुखीजा,जीवन मिढ़ा,महेश सुखीजा,सूरज झंडई,रौनक ग्रोवर,पीयूष मिढ़ा,करण अरोड़ा,वंश डावरा,साहिल सरदाना,जीत सिंह,राकेश घई,अमन डावरा,कुणाल चुचरा,ऋषभ शर्मा,आशू मिढ़ा,नवीन मिढ़ा,पवनजीत सिंह,बसंत कठपाल,अनूप गिरधर,हरविंदर सिंह मिढ़ा,वेद प्रकाश मिढ़ा,लक्ष्मण दास मिढ़ा,लक्ष्मण सरदाना,महेंद्र अरोड़ा,प्रताप खत्री,इंदर मिढ़ा,रमेश पपनेजा,मोहन लाल अरोड़ा,रमेश गिरधर,नीरज गखड,सागर थरेजा,मिक्की मिढ़ा,पंकज मिढ़ा,रिक्की मिढ़ा,कमल मुंजाल,रमेश तेहरी,कमल धमीजा,उमेश मुंजाल,नीरज सरदाना समेत अन्य शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *