वाहन जांच अभियान में बिना हेलमेट पकड़े गए मुखिया
वाहन जांच अभियान में बिना हेलमेट पकड़े गए मुखिया
गढ़वा जिले के कांडी थाना के मुख्य द्वार के ठीक सामने पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय के निर्देश पर 5 दिसंबर को एक वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसमें 16 बाइक चालकों को बिना हेलमेट लगाए पकड़ा गया। मौके पर पुलिस इंसपेक्टर गुलाब सिंह ने सभी बाइक चालकों को समझाते हुए बिना हेलमेट लगाए बाइक नहीं चलाने का निर्देश दिया। खास बात यह है कि चलाए गए जांच अभियान में सरकोनी पंचायत के मुखिया सुबोध कुमार वर्मा को भी बिना हेलमेट के पकड़ा गया। मुखिया होते हुए भी वे बिना हेलमेट के बाइक चलाते हुए पकड़े गए। थाना प्रभारी दीपक कुमार राणा ने उक्त सभी बाइक चालकों को तब छोड़ा, जब सभी चालकों ने अपने-अपने सिर पर हेलमेट लगाया। सभी बाइक चालकों ने शो रूम से 20 प्रतिशत की छूट पर नया हेलमेट खरीदा।
थाना प्रभारी दीपक कुमार राणा ने उक्त सभी बाइक चालकों को कहा कि यह अंतिम चेतावनी है। अगली बार बिना हेलमेट के बाइक चलाते हुए पकड़े गए तो अवश्य ही कार्रवाई होगी। अगली बार से हेलमेट, जूता सहित बाइक से सम्बंधित सभी कागजातों की भी जांच की जाएगी।
