वाहन दुर्घटना नये कानून को काला क़ानून कहकर चालक संघ ने किया विरोध..

0
download (6)

वाहन दुर्घटना नये कानून को काला क़ानून कहकर चालक संघ ने किया विरोध नववर्ष के मौके पर सोमवार को मनोहरपुर साइडिंग में चालक महासंघ के सदस्यों ने केंद्र द्वारा वाहन दुर्घटना को लेकर लाए गये नये कानून को काला क़ानून कहकर इस कानून के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। साथ ही चालक संघ ने केंद्र के द्वारा काला क़ानून वापस लो,विरोध में जमकर नारेबाजी की।इस मौके पर चालक संघ के प्रवक्ता पवन खालखो ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा क़ानून पारित किया है कि सड़क दुर्घटना के दौरान होने वाली जो भी घटना होगी,.उसकी सारी जवाबदेही वाहन चालकों की होगी। इस क़ानून के तहत वाहन चालकों को दस वर्ष की सजा एवं दस लाख का आर्थिक दंड का जुर्माना देने का प्रावधान किया गया है। केंद्र के इस क़ानून को चालक महासंघ ने काला क़ानून कहा है।तथा वाहन चालक महासंघ द्वारा इसकी कड़ी निंदा करते हुए केंद्र सरकार से इसे वापस लेने की मांग की गई है। इस मौक़े पर मनोहरपुर चालक महासंघ के नेता दुर्गा मुंडारी,अजय हेंब्रम,संजु महतो,लघु बिरगाम,मनोज लोहार,लखन बिरगाम समेत दर्जनों चालक संघ के सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *