वाईजेके स्टूडेंट्स फेडरेशन ने जीएलए कॉलेज के प्राचार्य से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन

0
b78ff4bf-e20e-40a1-af96-ae7ae3426c39

वाईजेके स्टूडेंट्स फेडरेशन ने जीएलए कॉलेज के प्राचार्य से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन
वाईजेके स्टूडेंट्स फेडरेशन के सदस्यों ने गणेश लाल अग्रवाल कॉलेज के विभागों में चल रही अनियमितता को लेकर प्राचार्य से मुलाकात की और इस समस्या से अवगत कराया साथ ही इसके यथाशीघ्र निवारण की मांग की। बताते चलें की महाविद्यालय के विभागों को खोलने और बन्द करने का समय निर्धारित है, लेकिन कई विभाग ऐसे है जिनका कोई समय नहीं है। मौके पर उपस्थित वाईजेके स्टूडेंट्स फेडरेशन के वरिष्ठ सदस्य श्रवण सिंह ने कहा कि महाविद्यालय के विभागों को निर्देश दिया जाए कि वे कॉलेज के द्वारा दिए गए निश्चित समय का पालन करें। विभागों को उनके सही समय पर खोला और बंद किया जाना चाहिए। जिला अध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कि महाविद्यालय के विभाग अपने मन से चल रहे हैं। ना उनके खुलने का कोई निश्चित समय है, ना ही उनके बंद होने का कोई निश्चित समय। ऐसे कई विभाग है जो काफी देर से खुलते हैं और समय से पहले ही बंद हो जाते हैं। जिला सचिव मोहित साहू ने कहा कि एक निश्चित समय नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें एक ही काम के सिलसिले में कई बार दौड़ना पड़ रहा है, जो कि किसी भी सूरत में सही नहीं है। जिस पर प्राचार्य ने सकारात्मक रूप से कहा कि निश्चित ही यह एक समस्या है और हम इसके समाधान के लिए कोई ठोस कदम उठाएंगे और यह निर्देश जल्द दिया जाएगा की सभी विभाग अपने निश्चित समय का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *