वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के साथ इन्नरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन ने मनाई मकर संक्रांति; सेवा के साथ उड़ाई पतंगें
वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के साथ इन्नरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन ने मनाई मकर संक्रांति; सेवा के साथ उड़ाई पतंगें
गिरिडीह: इन्नरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन द्वारा 14 जनवरी 2026 को स्थानीय वृद्धाश्रम में मकर संक्रांति का पर्व अत्यंत उत्साह के साथ मनाया गया। क्लब की अध्यक्षा कविता राजगढ़िया के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बुजुर्गों के बीच तिलकुट, तिल, चूड़ा, फल, मिठाइयाँ और कड़ाके की ठंड से बचाव हेतु गर्म कपड़ों का वितरण किया गया, साथ ही सदस्यों ने बुजुर्गों के साथ मिलकर पतंगबाजी का भी आनंद लिया। इस अवसर पर पीडीसी (PDC) पूनम सहाय ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई, जहाँ उनके साथ क्लब की सदस्य संगीता सिंह, विभूति रंजना, सुमन गौरीसरिया, सुनीता बरनवाल एवं अन्य सदस्याएं भी मौजूद रहीं और बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

