उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, भगवान बदरी विशाल के भी करेंगी दर्शन

0
b522da32972aa8434c09fa43bc5b0c3d24752403093ded57c1cb1be5c380b427

उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, भगवान बदरी विशाल के भी करेंगी दर्शन

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे के लिए जल्द ही उत्तराखंड आने वाली हैं. 7 नवंबर से 9 नवंबर तक द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड में रहेगी और इस बीच कई कार्यक्रमों में शामिल होंगीं.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर उत्तराखंड शासन को राष्ट्रपति भवन से उनका कार्यक्रम प्राप्त हो चुका है और इसके अनुसार अब आगे की कार्रवाई की जा रही है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपने तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंच रही हैं, जिसका विस्तृत कार्यक्रम प्रशासन को प्राप्त हो चुका है. राष्ट्रपति सात नवंबर को तीन दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचेंगी. राष्ट्रपति मुर्मू आठ नवंबर को भगवान बदरीनाथ के दर्शन के लिए जाएंगी और राष्ट्रपति मुर्मू सात नवंबर को बरेली एयरपोर्ट पहुंचेंगी. वहां से एमआई 17 हेलीकॉप्टर से पंतनगर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग करने पहुंचेंगी. उसके बाद रात्रि विश्राम के लिए देहरादून रहेंगी और राष्ट्रपति मुर्मू का रात्रि भोजन राजभवन में होगा.

इसके बाद आठ नवंबर को सुबह जीटीसी हेलीपैड से बदरीनाथ धाम के लिए राष्ट्रपति मुर्मू रवाना होंगी. बदरीनाथ धाम में दर्शन और आरती के बाद केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल के दीक्षांत समारोह में शामिल होने जाएंगी. राष्ट्रपति मुर्मू यहां से रात्रि विश्राम के लिए वापस राजभवन लौटेंगी.

फिर वह नौ नवंबर सुबह नौ बजकर 35 मिनट पर पुलिस लाइन में राज्य स्थापना दिवस के मौके पर परेड की सलामी लेंगी और उसके बाद राष्ट्रपति यहां से वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी. इस पूरे कार्यक्रम के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए कई जवानों की ड्यूटी लगाई गई है. सुरक्षा के लिहाज से इस दौरान ट्रैफिक में भी कुछ बदलाव किए जाएंगे उसको लेकर जल्द ही देहरादून पुलिस एडवाइजरी जारी करेगी और राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल भी बद्रीनाथ धाम जाएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *