उत्कृष्ट विधायक चुने जाने पर कांग्रेसियो मे हर्ष की लहर

0

उत्कृष्ट विधायक चुने जाने पर कांग्रेसियो मे हर्ष की लहर।

 

मनिका: मनिका विधानसभा के वर्तमान विधायक रामचंद्र सिंह को राज्य का उत्कृष्ट विधायक के तौर पर चुने जाने पर कांग्रेसियो मे हर्ष व्याप्त है। गौरतलब हो की राज्य विधानसभा के उत्कृष्ट चयन समिति द्वारा मनिका विधानसभा के वर्तमान विधायक रामचंद्र सिंह को उत्कृष्ट विधायक के तौर पर चयनित किया है। उन्हे विधानसभा स्थापना दिवस के मौके पर सम्मानित किया जायेगा। विधायक रामचंद्र सिंह को उत्कृष्ट विधायक चुने जाने पर प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि कामेश्वर प्रसाद यादव इफ्तिखार अहमद विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव मनिका विधानसभा अध्यक्ष मिथिलेश पासवान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामनरेश ठाकुर महुआडांड राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि अजित पाल कुजूर 20 सूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान मनिका युवा कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव वृंदबिहारी यादव मनिका युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष विशाल पासवान सहित अन्य लोगो ने मनिका विधायक को बधाई दिया है। वही उत्कृष्ट विधायक चुने जाने पर विधायक ने कहा है की कार्यकर्ताओ के साथ साथ मनिका विधानसभा क्षेत्र की जनता के आशिर्वाद से उन्हे आज यह ताज मिला है। मै सदा क्षेत्र की जनता व कार्यकर्ताओ का ऋणी रहूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *