उत्कृष्ट छात्रों को स्कॉलरशिप देगा संत मरियम स्कूल

0
9f9f095d-1a29-4c7c-bce7-bd9505cd28a3

उत्कृष्ट छात्रों को स्कॉलरशिप देगा संत मरियम स्कूल

किसी भी राष्ट्र निर्माण में शिक्षा का एक अहम रोल होता है । बेहतर ,विकसित ,समृद्ध, सशक्त भारत की परिकल्पना उत्कृष्ट शिक्षा से ही संभव है ।बदलते परिदृश्य के अनुसार शिक्षा के स्तर में भी व्यापक परिवर्तन देखने को मिलता है। अगर हम विकसित राष्ट्र की बात करें तो हम पाते हैं की अलग-अलग राष्ट्रों में बच्चों को पाठ्यक्रम के अलावा विभिन्न तकनीकी कौशल की शिक्षा प्रदान की जाती है। निश्चित रूप से यह कौशल उस बालक के साथ , उसके समाज और अंततः राष्ट्र के निर्माण में एक अहम भूमिका निभाती है । विकसित राष्ट्रों की परिकल्पना को संजोए हुए हम सभी देशवासियों का यह परम कर्तव्य है कि राष्ट्र निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दे।
संत मरियम स्कूल अपनें स्थापना काल से ही समृद्ध और सशक्त भारत के निर्माण में अपनी महत्ती भूमिका निभा रहा है । प्रारंभिक समय से ही बच्चों के अंदर छिपी हुई अलग-अलग प्रतिभाओं को निखारने का कार्य विद्यालय कर रहा है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ क्रिकेट फुटबॉल, म्यूजिक ,नृत्य , कराटे तीरंदाजी, शूटिंग सहित विविध विधाओं में यहां के बच्चे पारंगत हो रहे हैं । प्रत्येक वर्ष शैक्षणीक रिजल्ट में उत्कृष्टता को बरकरार रखने के साथ-साथ विभिन्न खेलों में भी सैकड़ो मेडल विद्यालय प्रतिवर्ष प्राप्त कर रहा है जो विद्यालय के साथ-साथ पूरे जिले वासियों के लिए गौरव का विषय है । सर्वोच्चतम स्थान को बरकरार रखते हुए विद्यालय बेहतर समाज निर्माण की भूमिका को बखूबी निभा रहा है । उपरोक्त तथ्यों का प्रतिकार्थ यह है कि प्रत्येक नए सत्र में विद्यालय की सारी रिक्तियां आराम से भर जाती है। वर्तमान परिदृश्य में अभिभावको की पहली पसंद संत मरियम स्कूल है । मेधावी छात्रों का चयन करने के लिए विद्यालय प्रबंधन प्रतिवर्ष एडमिशन टेस्ट लेकर उनका नामांकन लेती है । उपरोक्त संदर्भों को ध्यान में रखते हुए उत्कृष्ट बच्चों का नामांकन लेने के लिए विद्यालय प्रबंधन ने एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है । आगामी नए सत्र में एडमिशन से पहले बच्चो को उनके वर्ग के अनुसार प्रश्न पत्र के 5 सेट दिए जायेंगे। सभी सेटो को पढ़ने के पश्चात विद्यार्थीयो के एडमिशन टेस्ट में उसी में से प्रश्न पूछे जाएंगे। तत्पश्चात् सफल विद्यार्थी का नामांकन लिया जाएगा ।
इस पूरे प्रक्रिया के माध्यम से विद्यालय प्रबंधन आसानी से बेहतर बच्चो का चयन कर सकेगा।

एडमिशन के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में 90 % से ज्यादा अंक लाने वाले उत्कृष्ट बच्चों के मासिक शुल्क (ट्यूशन फि) में 5-10 % तक एक सत्र के लिए छूट दी जाएगी।

संत मरियम स्कूल अपने स्थापना काल से ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ बेहतर छात्रावास सुविधा के लिए भी जाना जाता रहा हैं। छात्रावास का पारिवारिक माहौल , भोजन का उत्तम प्रबंध सहित मिलने वाली सुविधाएं इसे सर्वोच्च सिद्ध करती है । पलामू गढ़वा ,लातेहार सहित राज्य के कोने-कोने साथ ही दूसरे राज्य के विद्यार्थियों की पहली पसंद संत मरियम छात्रावास बनती जा रही है । आगामी सत्र में नए बच्चों के एडमिशन से संबंधित मुद्दे पर विद्यालय प्रबंधन अभिभावकों से अपील करता है कि एक बार विद्यालय के छात्रावास का अवलोकन करें तत्पश्चात अपने पाल्यो का नामांकन सुनिश्चित करें।

 

सभी विद्यार्थियो के साथ , अभिभावकों को भी नव वर्ष की अग्रिम शुभकामनाएं।

मौके पर चेयरमैन अविनाश देव, प्रिंसिपल आदर्श कुमार, रिजवाना प्रवीण, अमृत कौर सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *