उत्‍तर प्रदेश के बहराइच जिले में बारात जा रहे बाइक सवारों को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने अपनी चपेट में ले लिया

0
Untitled

उत्‍तर प्रदेश के बहराइच जिले में बारात जा रहे बाइक सवारों को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने अपनी चपेट में ले लिया

उत्‍तर प्रदेश के बहराइच जिले में बारात जा रहे बाइक सवारों को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामला बौंडी थाना क्षेत्र का है.मिली जानकारी के अनुसार, कोदही निवासी 17 वर्षीय पूजन, 22 वर्ष बालंदे और 24 वर्षीय ननकाऊ बुधवार देर रात बाइक से फखरपुर थाना क्षेत्र के कुंडासर में बारात जा रहे थे. गजाधरपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने शिवराजपुर के पास बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में पूजन की मौके पर ही मौत हो गई. दोनों को फखरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां पर डाक्टरों ने हालत गंभीर देखकर बहराइच रिफर कर दिया. यहां इलाज के दौरान बालंदे की भी मौत हो गई, जबकि ननकाऊ का इलाज चल रहा है, उसकी हालत गंभीर है.
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर मृतकों के शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *