उसरी बचाओ अभियान की हुई अहम बैठक, 25 सदस्यीय कोर कमिटी का हुआ गठन

0
2ddf18e7-d66c-4257-9cce-21451d6c2754

उसरी बचाओ अभियान की हुई अहम बैठक, 25 सदस्यीय कोर कमिटी का हुआ गठन

लोगों ने कहा उसरी नदी को बचाने के लिए जारी रहेगा संघर्ष

गिरिडीह:- उसरी बचाव अभियान की एक बैठक सोमवार को सिहोडीह सामुदायिक भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता उसरी बचाव अभियान के विनय कुमार सिंह और मंच संचालन उसरी बचाव अभियान के राजेश सिन्हा ने की। बैठक में काफी संख्या में सामाजिक और राजनीतिक से जुड़े लोग शामिल हुए। इस दौरान सर्वसहमति से एक 25 सदस्यीय कोर कमिटी का गठन किया गया। जिसमें राजेश सिन्हा, विनय कुमार सिंह, कृष्णमुरारी शर्मा, राम जी यादव, सोमनाथ केशरी, आलोक रंजन, कुसुम सिन्हा, सीमा देवी, प्रभाकर कुमार, रमेश यादव, महेश अमन, मुकेश चंद्रवंशी, बबलू सानू, अशोक राम, धर्मेंद्र यादव, मुर्शिद मिर्जा, सूरज नयन, आलोक मिश्रा, पवन यादव, अरविंद कुमार, गुड्डू सिंह, बासुदेव राम चंद्रवंशी, डॉक्टर शशि भूषण प्रसाद, रंजय कुमार बर्दियार, विकास सिन्हा शामिल हुए।

बैठक के दौरान राजेश सिन्हा ने कहा कि उसरी को किसी हाल में बर्बाद नहीं होने दिया जायेगा। इसके लिए आम और खास जनता को अभियान से जोड़ा जा रहा है। ताकि भविष्य में बड़ा आंदोलन भी करना पड़े तो लोग पीछे नहीं हटेंगे। कहा की सदर विधायक और सीसीएल के जीएम द्वारा भी उसरी बचाओं अअभयान में सराहनीय योगदान दिया जा रहा है। वहीं विनय सिंह, कृष्णमुरारी शर्मा, रामजी राम ने कहा कि उसरी नदी को बचाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा। कहा कि कई विभाग से पत्राचार किया गया था किंतु जब किसी ने ध्यान नहीं दिया तो सभी ने मिलकर उसरी बचाओ अभियान के बैनर तले संघर्ष शुरू किया है।

बैठक में उमाशंकर चरण पहाड़ी, सनातन साहू, नूर सिद्धकी, इकबाल अहमद, शाहिद अख्तर, सुरेश सिंह, मो रियाज अली, रियाज अहमद, मुन्ना दास, बबलू शर्मा, शंकर गोप, महेश आनंद शर्मा, संजू खान आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *