उपद्रवियों ने यात्री ट्रेन में लगाई आग, 4 लोगों की जिंदा जलकर मौ|

0

उपद्रवियों ने यात्री ट्रेन में लगाई आग, 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत

 

बांग्लादेश। बड़ी और दुखद खबर बांग्लादेश से आई है, जहां चुनाव से दो दिन पहले हिंसा भड़क गयी है। उपद्रवियों ने एक यात्री ट्रेन को आग के हवाले कर दिया। इस हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, बेनापोल एक्सप्रेस के चार डिब्बे जलकर खाक हो गए। बांग्लादेश की राजधानी ढाका गोपीबाग इलाके में यह घटना शुक्रवार की रात करीब 9.05 बजे हुई।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश की सीआईडी टीम फॉरेंसिक टीम के साथ मिलकर उस ट्रेन के बारे में सबूत इकट्ठा कर रही है और जांच कर रही है, जिसमें कल 5 जनवरी को उपद्रवियों ने आग लगा दी थी। ढाका ट्रिब्यून के हवाले से बताया कि इंटरसिटी ट्रेन में सवार कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। काफी जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पाया गया। फायर ब्रिगेड की टीम करीब 9.35 बजे घटनास्थल पर पहुंची थी और रात साढ़े 11 बजे आग पर काबू पाया गया। ट्रेन ढाका जा रही थी, मृतकों की पहचान तत्काल नहीं हो सकी है। फिलहाल इस मामले में जांच जारी है और अधिक जानकारी की प्रतिक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *