उपभोक्ता फोरम से जुड़े वाद पर होगा विशेष फोकस

0
Untitled

उपभोक्ता फोरम से जुड़े वाद पर होगा विशेष फोकस
मेदिनीनगर : झालसा के दिशा निर्देश पर 9 मार्च शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा ।उक्त आशय की जानकारी पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश नीरज कुमार श्रीवास्तव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।उन्होंने कहा कि इस वर्ष के पहले राष्ट्रीय लोक अदालत में 25 हजार से अधिक मामले निस्तारण का लक्ष्य है ।उन्होंने बताया लोक अदालत की तैयारी शुरू कर दी गई है । उन्होंने बताया कि बीते वर्ष राष्ट्रीय लोक अदालत में 23 हजार 500 मामले का निस्तारण किया गया था ।इस बार 25 हजार से भी अधिक मामले निस्तारण का लक्ष्य रखा गया है ।इसके लिए विभिन्न विभागों के साथ बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं ।उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन व्यवहार न्यायालय परिसर में 10:30 बजे से किया जाएगा। जो कोर्ट कार्य अवधि तक चलेगा। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में मामले निस्तारण को ले 14 पीठ बनाए गए है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में चेक बाउंस से संबंधित मामले, सुलहनीय बाद ,सभी तरह के दीवानी मामले,विद्युत अधिनियम के बाद,विवाहोतर प्रताड़ना के वाद,राजस्व न्यायालय में लंबित मामले,अंतिम प्रपत्र से सम्बंधित वाद,श्रम वाद, रेलवे न्यायालय में लंबित मामले,छोटे आपराधिक वाद,बैंक ऋण,बी एस एन एल ,विद्युत विभाग से सम्बंधित ,भूमि अधिग्रहण के मामले,एम सर्विस से सम्बंधित,एम ए सी टी,पारिवारिक विवाद,उपभोक्ता फोरम आदि से जुड़े मामले का निस्तारण किया जाएगा।उन्होंने कहा कि बैठक कर सभी विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि 11 मार्च से फैमिली मेटर को ले स्पेशल ड्राइव चलाया जाएगा। इसलिए राष्ट्रीय लोक अदालत में फैमिली मेटर को ले बिशेष फोकस रहेगा।साथ ही अधिक से अधिक लोग लोक अदालत में उपस्थित होकर इसका लाभ उठाए।इस मौके पर जिला व अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पंचम अभिमन्यु कुमार ,षष्टम अमरेश कुमार, सी जे एम आनंद सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार अर्पित श्रीवास्तव, रजिस्ट्रार अमित गुप्ता, रेलवे मजिस्ट्रेट मनोज कुमार, प्रतीक राज आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *