उपायुक्त शशि रंजन के निर्देश पर यातायात नियमों को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान |

0
0b08fc4e-9a57-4b80-9c17-1780475805b1

मेदिनीनगर (पलामू)

उपायुक्त शशि रंजन के निर्देश पर यातायात नियमों को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान

पुलिस एवं परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से चलाया हेलमेट एवं सीटबेल्ट जाँच अभियान

 

उपायुक्त श्री शशि रंजन के निर्देश पर जिला सड़क सुरक्षा टीम के द्वारा परियोजना +2 उच्च विद्यालय धनमानी पिपरा में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा तथा यातायात के नियमों के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियम, हेलमेट सीटबेल्ट का उपयोग, इमरजेंसी सेवाए, साइनेज, ट्रैफिक लाइट, हैंड साइन, इमरजेंसी सेवा के संबंध में विस्तृत रूप से बताया गया।

कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को बताया गया कि कैसे सड़क दुर्घटना को नियंत्रण करने हेतु सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों का पालन करना चाहिए। उन्हें बताया गया कि यातायात नियमों का पालन सभी के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि सड़क दुर्घटनाएं किसी व्यक्ति विशेष कि नहीं होती है। सड़क दुर्घटना किसी के साथ भी हो सकती है जिसके कारण परिवार को बहुत बड़ी क्षति पहुंचती है। सभी छात्र छात्राओं को शपथ दिलाया गया कि सभी यातायात के नियमों का पालन करेंगे एवं अपने घर परिवार के सदस्यों, मित्रों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करेंगे।

परिवहन विभाग एवं पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से पिपरा थाना अंतगर्त दुपटिया मोड़ के पास हेलमेट एवं सीटबेल्ट का जांच अभियान चलाया गया। डीटीओ अनवर हुसैन ने कहा कि वाहन जांच अभियान समय समय पर निरंतर चलता रहेगा। सड़क दुर्घटना न हो, लोग यातायात के नियमो के प्रति सचेत हो, लोग हेलमेट पहनकर व सीटबेल्ट लगा कर वाहन चलायें, इसकी हरसंभव प्रयास जिला प्रशासन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *