उपायुक्त ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एकलौता मुखिया मुंगा साह को किया सम्मानित

उपायुक्त ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एकलौता मुखिया मुंगा साह को किया सम्मानित

केतार।झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा गढ़वा में आयोजित मुखिया सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने पर मुकुंदपुर पंचायत के मुखिया मूंगा साह को उपायुक्त शेखर जमुआर ने उत्कृष्ट मुखिया सम्मान देकर सम्मानित किया। उपायुक्त ने मुखिया द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा किया। मुखिया मूंगा साह ने कहा की वह अपने पंचायत क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र और कार्य करूंगा। जो बच्चे स्कूल से दुरी बनाएं है उन्हें विद्यालय से जोड़ने का प्रयास करूंगा।