उपायुक्त के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न

0
299b29aa-1e7d-480e-b1da-56843f52567b

उपायुक्त के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न

जन कल्याणकारी योजनाओं व विकास योजनाओं की हुई क्रमवार समीक्षा

जन कल्याणकारी योजनाओं से पात्र लाभूकों को लाभान्वित करने का दिया निर्देश

कहा, विकास योजनाओं को तय समय सीमा के अंदर कार्य कराएं पूर्ण : उत्कर्ष गुप्ता

 

चतरा / समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), अबुआ आवास योजना एवं अन्य विकास तथा कल्याणकारी योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, रूबर्न मिशन योजना इत्यादि की समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना, बाबासाहेब भीमराव आम्बेडकर आवास योजना, बिरसा सिंचाई कूप संर्वधन योजना समेत अन्य विकास योजनाओं कि प्रखण्डवार समीक्षा की गई। उन्होने कहा राज्य सरकार, केन्द्र सरकार व जिला प्रशासन के प्राथमिकता वाले योजनाओं को लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत पूर्ण करें। वहीं विकास योजनाओं को लेकर कहा वैसी योजनाएं जो वन विभाग या भूमि के कारण लंबित है वैसी योजनाओं में संबंधित के साथ समन्वय स्थापित करते हुए पूर्ण कराएं और संबंधित को हस्तगत कराना सुनिश्चित करें। आगे उन्होने कहा जिले भर में सभी पात्र लाभूकों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें काफी संख्या में आवास विहीन जिनको आवास की आवश्यकता है उनके द्वारा शिविर में आवेदन किया गया है। इन सभी लाभूकों का नियम संगत भौतिक सत्यापन एवं पात्रता का जांच करते हुए अबुआ आवास योजना से लाभान्वित करें।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत जिन लाभूकों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किस्त की राशि आवास बनाने के लिए दे दी गई है उन लाभूकों का आवास पूर्ण कराएं। वैसे लाभूक जिन्हे किस्त की राशि अभी तक नहीं दी गई है उसकी किस्त की राशि जल्द से जल्द देना सुनिश्चित करें।
15वें वित्त
15वें वित्त अंतर्गत जिला परिषद, पंचायत समिति, ग्राम पंचायत एवं अन्य में प्राप्त आंवटन के विरूद्ध खर्च किए गए राशि की क्रमवार समीक्षा कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
समीक्षा के क्रम में उन्होने कहा जिन पंचायत सचिवालय में पेयजल की समस्या है और वहां तक पहुंच पथ नहीं है उसका भौतिक सत्यापन कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। आगे उन्होने कहा वर्तमान में 152 पंचायतों में प्रज्ञा केन्द्र का संचालन कराना सुनिश्चित करें।
सामाजिक सुरक्षा
चतरा जिला अंतर्गत योजनावार पेंशनधारियों का मासिक भुगतान से संबंधित प्रगति प्रतिवेदन की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में उन्होने कहा प्रत्येक माह सभी पेंशनधारियों का भुगतान हो और कहा वैसे पेंशनधारियों का भौतिक सत्यापन कराने को कहा गया।
शिक्षा विभाग
जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि कल्याण विभाग द्वारा जिन बच्चों का साइकिल की राशि डीबीटी के माध्यम से दी जा चुकी है उन बच्चों का साइकिल खरीदवाना सुनिश्चित करें।
वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना
वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना के निर्माण हेतु कहा सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी संबंधित अधिकारी के साथ समन्य स्थापित करते हुए शत प्रतिशत लक्ष्य को पूर्ण करें और बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना के लक्ष्य को भी प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराएं। बैठक के अंत में उपस्थित सभी विभागीय पदाधिकारी एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को संचालित योजनाओं को पूर्ण करने में आनेवाली कठिनाइयों को साझा करने से संबंधित आमंत्रित किया गया। उन्होने कहा किसी भी परिस्थति में जन कल्याणकारी योजनओं व विकास योजना लंबित न रहे सभी आपस में समन्वय स्थापित करते हुए पूर्ण कराएं। उक्त बैठक में निदेशक डीआरडीए अरूण कुमार एक्का, जिला आपूर्ति पदाधिकारी मनीन्द्र भगत, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुरजमुनी कुमारी, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *