उपायुक्त के निर्देश पर सिकल सेल एनीमिया जागरूकता अभियान की हुई शुरुआत, सर जे सी बोस विद्यालय में आयोजित हुआ पहला कार्यक्रम

0
160ee8d1-0fc8-4598-ac22-8e686e2e054e

उपायुक्त के निर्देश पर सिकल सेल एनीमिया जागरूकता अभियान की हुई शुरुआत, सर जे सी बोस विद्यालय में आयोजित हुआ पहला कार्यक्रम

गिरिडीह। जिला के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार बुधवार को सर जे सी बोस बालिका उच्च विद्यालय में सिकल सेल एनीमिया जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला आरसीएच पदाधिकारी, डीपीएम, विद्यालय के प्राचार्य समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में अभियान की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम के तहत एनीमिया रोग के कारण, उसके लक्षण और बचाव के उपाय को बताया गया। मौके पर सिविल सर्जन ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 19 जून को सिकल सेल जागरूकता दिवस मनाया जाता है। इस अभियान का उद्देश्य सिकल सेल रोग से उत्पन्न बीमारियों से बचाव करना है। अभियान के तहत इस बीमारी के बारे में लोगों को जानकारी देते हुए।

इसकी प्रारंभिक पहचान करना और इसके उपचार के लिए आवश्यक कदम उठाना है। इस अभियान के तहत सिकल सेल रोगियों की पहचान कर स्क्रीनिंग करना और मिशन का उद्देश्य अगली पीढ़ी में बीमारी के स्वचालित संचरण को रोकना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *