उपायुक्त के निर्देश पर एसडीओ ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण
उपायुक्त के निर्देश पर एसडीओ ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण
गुमला – गुरुवार शाम करीब 5 बजे उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर राजीव नीरज ने सदर अस्पताल गुमला का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने ऑपरेशन थियेटर, ब्लड बैंक, इमरजेंसी, आईसीयू तथा विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर वहां संचालित सभी गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक सुधार पर भी चर्चा की।
इस दौरान एसडीओ ने संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार लाने तथा लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
मौके पर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. अनुपम किशोर, प्रधान लिपिक प्रवीण कुमार, दिनेश कुमार, एचएम जिरेन कंडुलना सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

