उपायुक्त के निर्देश पर अवैध परिवहन के खिलाफ चलाया गया अभियान

0
dc059600-4a06-4bb8-aea0-0f8f31d45643

उपायुक्त के निर्देश पर अवैध परिवहन के खिलाफ चलाया गया अभियान

उपायुक्त शशि रंजन के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी जितेंद्र कुमार के द्वारा अवैध परिवहन को लेकर गुरुवार देर रात वाहनों का सघन जांच अभियान चलाया गया, अभियान के दौरान कुल 4 वाहनों को जब्त किया गया जिसे पड़वा थाना एवं टीओपी – 2 थाना परिसर में जब्त कर रखा गया।इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि यह अभियान व्यवसायिक वाहन के खिलाफ निरंतर जारी रहेगा।उन्होंने सभी वाहन संचालकों से सभी आवश्यक कागज़ात के साथ ही वाहनों के मूवमेंट पर बल दिया।इस अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी के अलावा कार्यालय कर्मी मौजुद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *