उपायुक्त के जनता दरबार में आए दर्जन से अधिक मामले, शीघ्र निष्पादन करने का दिया गया निर्देश

0
8ea938e1-d605-40c1-b226-8af143f201e7

उपायुक्त के जनता दरबार में आए दर्जन से अधिक मामले, शीघ्र निष्पादन करने का दिया गया निर्देश

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि रंजन ने बुधवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। साप्ताहिक आयोजित होने वाले इस जनता दरबार में जिले वासियों की समस्याओं के निवारण के लिए उपायुक्त के समक्ष लगभग दर्जन से अधिक मामलो के आवेदन आए। जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के समस्याओं का निष्पादन की आस लिए आए नागरिकों के फरियाद को सुन उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को न्याय संगत कार्रवाई करने हेतु आवेदन अग्रसारित किए। उपायुक्त कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में फरियादियों द्वारा अबुआ आवास, एनएच फोर लेन, एलपीसी निर्गत करने, पारिवारिक विवाद निपटारा, अधिग्रहित भूमि के मुआवजा भुगतान, पीएम आवास योजना,खतियानी जमीन हड़पने, भू रैयतों का मुआवजा भुगतान करने आदि समस्याओं से संबंधित आवेदन आए। उपायुक्त ने उन आवेदनों को संबधित पदाधिकारियों को अग्रसारित कर निर्धारित समय सीमा के अंदर निष्पादित करने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *