उपायुक्त कार्यालय में जनता दरबार का हुआ आयोजन

0
837c9ced-d8db-469c-a8e9-996236aba1dd

उपायुक्त कार्यालय में जनता दरबार का हुआ आयोजन

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री शशि रंजन ने बुधवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे ग्रामीणों ने उपायुक्त को अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान करने हेतु अनुरोध किया। जनता दरबार में आये समस्याओं का अवलोकन करते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन अग्रसारित करते हुए निर्धारित समय सीमा पर निष्पादन करने का निर्देश दिया।

जनता दरबार मे तरहसी थाना क्षेत्र के ग्राम महीपूरी निवासी परमेश्वरी साव ने उपायुक्त से अपने मृत दो पुत्रियों के एवज में सरकार द्वारा जारी की गयी मुआवजा राशि भुगतान करने की मांग किया। परमेश्वरी साव की दो पुत्रियों की मौत मध्यान भोजन के माड़ में झुलस जाने से हो गई थी। इसी तरह नीलाम्बर-पिताम्बरपुर अंचल क्षेत्र के ग्राम हरतुआ निवासी रविन्द्र कुमार गिरी ने उपायुक्त से बज्रपात से गाय की मृत्यु हो जाने के एवज में मुआवजा राशि देने की गुहार लगाया। इसी तरह मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के कौशल्या देवी और चैनपुर थाना क्षेत्र के रामप्रवेश सोनी ने उपायुक्त से वृद्धा पेंशन देने की गुहार लगाया।

आज के जनता दरबार में मुख्य रूप से जमीन संबंधी, प्रधानमंत्री आवास व जमीन दाखिल खारिज, जमीन हड़पने,वृद्धा पेंशन आदि से सबंधित कई आवेदन आये जिसे उपायुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को अग्रसारित कर निर्धारित समय सीमा के अंदर निष्पादित करने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *