उपाध्यक्ष के प्रयास से मृतक के शरीर को वापस लातेहार भेजा गया l

0
bef57c99-bbc6-4ef9-9671-5a4aef484622

उपाध्यक्ष के प्रयास से मृतक के शरीर को वापस लातेहार भेजा गया l

कल रात्रि लगभग 8:00 बजे अंजुम खातून, उम्र 16 वर्ष, ग्राम लवागड़ा, जिला लातेहार सांप काटने के कारण सदर अस्पताल लातेहार से रिम्स के लिए 108 के एंबुलेंस से रेफर किया गया l कुडू आते आते रोगी ने दम तोड़ दिया l एंबुलेंस 108 वाले ने मृतक के शरीर को वापस लातेहार ले जाने से मना कर दिया l इसकी सूचना प्राप्त होते ही कुडु अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने मृतक के भाई इरशाद अंसारी से उनके मोबाइल नंबर पर बात की l उनके द्वारा बताया गया कि एंबुलेंस वाले उनकी बहन की डेड बॉडी को वापस नहीं ले जाना चाह रहे हैं, हम लोग अत्यंत गरीब परिवार से हैं हम लोग क्या करें कुछ समझ में नहीं आ रहा है
इसके बाद अंचल अधिकारी अपनी धर्मपत्नी अनीता देवी उपाध्यक्ष जिला परिषद लातेहार के साथ तुरंत कुडू सामुदायिक अस्पताल पहुंचकर सदर अस्पताल लातेहार से बातचीत कर कुडू चिकित्सा प्रभारी से मृतक की पर्ची बनवा कर डेड बॉडी को वापस लातेहार भिजवाया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *