उप विकास आयुक्त ने दिया एस्पिरेशनल ब्लॉक फेलो को नियुक्ति पत्र।
उप विकास आयुक्त ने दिया एस्पिरेशनल ब्लॉक फेलो को नियुक्ति पत्र।
भारत सरकार के मिशन डायरेक्टर एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट एन्ड ब्लॉक प्रोग्राम नीति आयोग के अंतर्गत गढ़वा जिले के आकांक्षी प्रखंड मंझिआंव हेतु एस्पिरेशनल ब्लॉक फेलो का चयन पूरी प्रक्रियाओं को पूर्ण करते हुए किया गया है। इसके लिए एकल पद पर श्री कुंदन कुमार मेहता, पिता- श्री प्रह्लाद मेहता, का चयन किया गया है, जिन्होंने चयन प्रक्रिया के तहत सबसे ज्यादा अंक प्राप्त किया है। श्री कुंदन कुमार का चयन गढ़वा जिले के आकांक्षी प्रखंड मंझिआंव हेतु होने पर उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। एस्पिरेशनल ब्लॉक फेलो श्री कुंदन कुमार प्रखंड अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ मिलकर विभिन्न इंडीकेटर्स, जिनमे प्रखंड के प्रगति कार्य पीछे है, उन्हें आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। साथ ही नीति आयोग की विभिन्न एक्टिविटीज के सफलतापूर्वक कार्यान्वयन हेतु कार्य करेंगे एवं मंझिआंव प्रखंड को एक मॉडल प्रखंड बनाने में सहयोग करेंगे। यह पद एक वर्ष के लिए मान्य है, जो पूर्णतः अस्थाई है, जिनका कार्य असंतोषजनक पाए जाने पर तत्काल हटाया जा सकता है।
