उजाला योजना के लाभ से वनों की कटाई पर लगेंगे विराम तभी बेकाबू गर्मी एवं जल संकट से भी मिलेगी निजात: –कौशल

0
bf3e1e60-b897-49dc-9432-2db0ed9fe38b

पर्यावरणविद ने सांसद बीडी राम की लगातार तीसरी जीत पर पौधा देकर स्वागत करते हुए कहा

उजाला योजना के लाभ से वनों की कटाई पर लगेंगे विराम तभी बेकाबू गर्मी एवं जल संकट से भी मिलेगी निजात: कौशल

महिलाओं को गैस सिलेंडर देने से दुनिया का चार बड़ी समस्याओं का होगा निदान वनों का क्षेत्रफल व वर्षा बढ़ेंगे, एवं प्रदूषण व गर्मी घटेंगे: पर्यावरणविद

 

 

शहर के सुदना स्थित सांसद विष्णु दयाल राम के आवास पर गुरुवार को विश्व व्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने पलामू संसदीय क्षेत्र से लगातार तीसरी बार जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा पर्यावरण धर्म के तहत अतिथियों की स्वागत पौधों से करने का विधान है । जिसके तहत दुनिया के सबसे अधिक हाई ग्रीन पौधा देकर नवनिर्वाचित सांसद वीडी राम का स्वागत किया ।
श्री जायसवाल ने श्री राम से कहा कि बेकाबू गर्मी और जल संकट को टालने तथा जलवायु परिवर्तन को रोकने के उद्देश्य से पूरे देश में उज्ज्वला योजना के तहत अधिक से अधिक महिलाओं को गैस सिलेंडर दिलाई जाए। जिसमे भोजन बनाने के लिए महिलाएं जलावन के लिए वनों की कटाई नहीं करेंगी। जिससे वनों का क्षेत्रफल बढ़ने से प्रदूषण पर लगाम लगेगा। इतना ही नहीं वनों की कटाई नहीं होने से वर्षापात का भी प्रतिशत भी बढ़ेगा। जिससे बेकाबू गर्मी से भी निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि अगर सरकार सभी
महिलाओं को एक गैस सिलेंडर देती है उससे समाज के लोगों को कई लाभ मिलेगा। इससे दुनियां की चार बड़ी समस्याओं का निदान सम्भव हो सकेगा। मौके पर
पर छतरपुर पूर्वी से जिला पार्षद अमित कुमार जायसवाल के साथ कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *