उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
चैती छठ पर छठ व्रतियों ने दिया सूर्यदेव अर्घ्य
बालूमाथ ।लोक उपासना का पर्व चैती छठ के पावन अवसर पर बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय के छठ तालाब समेत अन्य प्रखंड के विभिन्न गाँव के घाटों में सूर्योदय अर्घ्य देने के लिए व्रतियों के साथ श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी ।व्रतियों ने अस्तचलगामी भगवान सूर्यदेव को सुबह का अर्घ्य अर्पित किया और परिवार के साथ ही समाज के कल्याण की कामना की ।बालूमाथ छठ तालाब में पंडित अमर मिश्रा ने वैदिक मन्त्रौचारण के बीच पूजन कार्यक्रम संपन्न कराया इस दौरान सैकड़ो लोगो की भीड़ देखी गई.वही सोमवार की सुबह उदीयमान भगवान भास्कर को व्रती अर्घ्यदान करेंगे ।
