उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के जोनल कमांडर मनोहर परहिया ने लातेहार पुलिस के सामने किया सरेंडर,

0
download (1)

प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के जोनल कमांडर मनोहर परहिया ने लातेहार पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है।
लातेहार पुलिस स्पेशल ब्रांच के अधिकारियों के माध्यम से उसके खिलाफ दर्ज केस के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने अभी मनोहर परहिया के सरेंडर करने की घोषणा नहीं की है। दरअसल पुलिस उसके खिलाफ अभियान चलाकर दबाव बनाने का प्रयास कर रही थी। इसी बीच उसने सरेंडर करने की इच्छा जाहिर की और मुख्यधारा में शामिल होने की बात कही।

पुनर्वास नीति से प्रभावित हो रहे नक्सली
बता दें कि झारखंड में हेमंत सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर लगातार नक्सली सरेंडर कर रहे हैं। इस नीति का उद्देश्य माओवादियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ना है। राज्य सरकार की इस नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को कई लाभ दिए जाते हैं। बता दें कि मनोहर पहरिया पर 10 लाख का इनाम था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *