ट्रक ने पिकअप को मारी जोरदार टक्कर, पिकअप में सवार 4 लोगों की हुई मौत, 10 लोग गंभीर रूप से हुए घायल

0
download (1)

ट्रक ने पिकअप को मारी जोरदार टक्कर, पिकअप में सवार 4 लोगों की हुई मौत, 10 लोग गंभीर रूप से हुए घायल

 

बीजापुर में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है. जिसमें एक ट्रक ने लोगों को ले जा रही पिकअप को टक्कर मार दी है. इस सड़क हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है. वहीं इस हादसे से अन्य 10 गंभीर रूप से घायल हो गए है. घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, घटना जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे-163 की है. बुधवार देर रात बीजापुर जिले के फुलगट्टा के रहने वाले नाचा दल के ग्रामीण हिस्सा लेने पिकअप में सवार होकर मुसालूर जा रहे थे. इस दौरान बीजापुर के नैमेड थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे में तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी.भीषण हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. 10 लोग घायल हो गए। घायलों में 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी का बीजापुर जिला अस्पताल में इलाज जारी है। इस दर्दनाक हादसे में पिकअप के परखच्चे उड़ गए. साथ ही पिकअप सवार संतु (30), मुन्ना (28), उरा (32) और राजकुमार (18) की मौत हो गई। सभी मृतक फुलगट्टा के निवासी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *