टरिया में पोशाक क्षेत्र से बाहर और अनुपयोगी जगह पर हो रहा है आंगनबाड़ी का निर्माण – रुद्र शुक्ला

0
ccfc6023-0482-41a0-b2e4-45088b820024

टरिया में पोशाक क्षेत्र से बाहर और अनुपयोगी जगह पर हो रहा है आंगनबाड़ी का निर्माण – रुद्र शुक्ला

पांकी विधान सभा क्षेत्र के तरहसी प्रखंड के टरिया ग्राम में आंगनबाड़ी केंद्र नवनिर्माण का कार्य हो रहा है । जिसको लेकर ग्रामीण जनता ने और सामाजिक कार्यकर्ता ने पांकी विधानसभा के कांग्रेस नेता पूर्व विधायक प्रत्याशी श्री रुद्र शुक्ला को आमंत्रित किया ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचने पर रुद्र शुक्ला को बताया कि जिस स्थल पर आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण ठेकेदार के द्वारा जबरदस्ती किया जा रहा है ।वह स्थल पोषक क्षेत्र से बाहर है साथ ही जिस जमीन पर कार्य किया जा रहा है उसे जमीन मालिक की अनुमति नहीं होने के बाद भी जबरदस्ती इस जमीन पर कार्य किया जा रहा है। इस बात को लेकर टरीया ग्राम की जनता आक्रोशित है और आंगनवाड़ी को दूसरे जगह पोषक क्षेत्र के अंतर्गत आमसभा में चयनित स्थल पर बनाए जाने की बात कर रहे हैं ।

मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक प्रत्याशी कांग्रेस रूद्र शुक्ला ने ग्रामीणों को स्पष्ट किया की झारखंड सरकार ग्रामीणों के हक अधिकार के लिए है उनकी सुलभता के लिए है और ग्राम सभा में तय जगह पर ही आंगनबाड़ी बनना चाहिए इन बातों को लेकर युवा नेता उपायुक्त महोदय पलामू से एवम संबंधित विभाग से बात करेंगे की ग्राम सभा मे जिस जगह का चयन हुवा है वही बने जिससे ग्रामीण जनता आंगनवाड़ी केंद्र का उपयोग कर सकें और पोषक क्षेत्र के लोग इसका लाभ ले सकें अगर इसमें कोई भी पदाधिकारी या ठेकेदार लापरवाही करते हैं तो सरकार उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें। झारखंड सरकार ग्रामीण जनता के सुलभता के लिए सदैव तत्परता के साथ खड़ी है साथ ही युवा नेता ने कहा कि ही पांकी विधान सभा की जनता के लिए नेता नही बेटा बनकर खड़ा रहूंगा उनके सुख दुःख में ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *