“तरहसी के पसहर में चेकडैम निर्माण पर अनियमितताओं के आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश

तरहसी के पसहर में चेकडैम निर्माण पर सवाल, अनियमितता के आरोपों से बढ़ा विरोध
तरहसी (पलामू): प्रखंड क्षेत्र के कसमार पंचायत अंतर्गत पसहर गांव में निर्माणाधीन चेकडैम को लेकर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में तय मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है और सामग्री की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, चेकडैम निर्माण में Dalmia Cement की बजाय “श्री जंग रोधक” सीमेंट का उपयोग किया जा रहा है। उनका दावा है कि ठेकेदार की मौजूदगी में एक प्रकार की सामग्री दिखाई जाती है, जबकि ठेकेदार के साइट से जाते ही दूसरी सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है।
स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि बिना ग्रामसभा की सहमति के चेकडैम का स्थल परिवर्तन कर दिया गया, जिससे योजना की पारदर्शिता पर प्रश्नचिह्न लग गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जल संरक्षण और किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बन रही इस योजना में यदि गुणवत्ता से समझौता किया गया, तो इसका अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाएगा।
मामले को लेकर गांव में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच क

You may have missed