ट्रैक्टर खेत में पलटने से16 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत; पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

दसूहा में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 16 साल के बच्चे की मौत की दुखद खबर सामने आई है। मृतक की पहचान गुरजोत सिंह पुत्र यादविंदर सिंह के रूप में हुई है, जो अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।
होशियारपुर के दसूहा के तहत बहीबोवाल छन्नियां के खेतों में ट्रैक्टर पलटने से दुर्घटना हुई। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक गुरजोत सिंह 11वीं क्लास में पढ़ता था।
बता दें कि गुरजोत खेत में ट्रैक्टर लेकर जा रहा था, तभी ट्रैक्टर पलट गया और गुरजोत की मौके पर ही दबकर जान चली गई। गुरजोत अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।