तिलैया थाना ने अपहरण केस का किया उद्भेदन बच्चा बरामद,दो अभियुक्त गिरफ्तार ||

0
69e5f15d-dc3f-48d9-bc85-beabc25f41ec

तिलैया थाना ने अपहरण केस का किया उद्भेदन बच्चा बरामद,दो अभियुक्त गिरफ्तार

 

कोडरमा पुलिस अधीक्षक को – 15/01/2024 को यह सूचना प्राप्त हुई कि तिलैया थाना क्षेत्र अन्तर्गत देवी मंडप रोड से एक छः वर्षिय बच्चा का अपहरण कर लिया गया था ।मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित उद्भेदन एवं अपहृत बच्चे की सकुशल बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक कोडरमा द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कोडरमा प्रवीण पुष्कर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक द्वारा अपहृत बालक के साथ अभियुक्त जिस गाडी से जा रहे थे उसको चिन्हित कर प्रयागराज (उ0प्र0) स्टेशन के सीनीयर कमान्डेन्ट विजय प्रकाश पंडित से दूरभाष के माध्यम से सम्पर्क स्थापित कर घटना के बारे में जानकारी दी गई तत्पश्चात उनके द्वारा कालका एक्सप्रेस को रोकवाकर ट्रेन में तलाशी ली गई तथा पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा भेजे गए अपहृत बच्चे के फोटो का मिलान कर 24 घन्टे के अन्दर सकुशल बरामद कर लिया गया एवं इस कांड में संलिप्त दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इस संदर्भ में तिलैया थाना काण्ड सं- 10/24, दिनांक- 15/01/2024 दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त 1. पुजा देवी, पति- स्व० कुकु रवानी, उम्र- 30 वर्ष, साकिन- आजाद मोहल्ला, थाना- तिलैया, जिला- कोडरमा 2. नेहा कुमारी, पिता- रामरतन राम, उम्र- 21 वर्ष, साकिन- लखीबागी, थाना- कोडरमा, जिला- कोडरमा है। छापेमारी दल में अधिकारी पु०नि० विनोद कुमार, थाना प्रभारी तिलैया, पु०नि० रामनारायण ठाकुर, कोडरमा, पु०नि० जवाहर लाल, आ० २० पी० एफ० कोडरमा ।
पु०अ०नि० मुकेश कुमार, तिलैया थाना, पु० अ०नि० ऋषिकेश सिन्हा, कोडरमा, तिलैया थाना सशस्त्र बल एवं पैंथर के जवान थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *