तहसीलदार की हत्या, लोहे की रॉड से हमला |

0
Crime scene tape blocking the crime scene, where the murder just happend

Crime scene tape blocking the crime scene, where the murder just happend

तहसीलदार की हत्या, लोहे की रॉड से हमला

विशाखापत्तनम के उपनगर कोम्माडी में एक सरकारी अधिकारी की एक अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अपाॅर्टमेंट परिसर के तहखाने में शुक्रवार रात को एक हमलावर ने तहसीलदार रामनैया पर लोहे की छड़ों से हमला किया। पुलिस के मुताबिक, किराए के फ्लैट में रहने वाले तहसीलदार रात करीब 8 बजे ऑफिस से घर पहुंचे। रात करीब सवा दस बजे उनके पास एक फोन आया और वह एक व्यक्ति से मिलने के लिए नीचे गए। सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि दोनों के बीच तीखी बहस हुई और हमलावर ने उन पर लोहे की रॉड से हमला किया और भाग निकला। रामनैय्या के सिर पर चोटें आईं।पुलिस आयुक्त ए रविशंकर और अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। रामनैया को दो दिन पहले चिनगाडाली (विशाखापत्तनम ग्रामीण) से विजयनगरम जिले के बंटुपल्ली में स्थानांतरित किया गया था। वह एक दशक पहले राजस्व विभाग में शामिल हुए थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *