तेतुलमारी के भूमि पैच से तीन स्कूटर सहित भारी मात्रा में अवैध कोयला जप्त,

0
d3fae8f0-6b43-4ce0-ad44-4a0b2b438287

उपायुक्त के कड़े तेवर के बाद अवैध कोयला कारोबारियों पर पुलिस का कहर जारी

तेतुलमारी के भूमि पैच से तीन स्कूटर सहित भारी मात्रा में अवैध कोयला जप्त

कतरास: अवैध कोयला खनन के खिलाफ जिला प्रशासन, स्थानीय पुलिस व सीआईएसफ का कहर जारी है. सूचना मिलने पर ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है. तेतुलमारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बीसीसीएल के वेस्ट मोदीडीह कोलियरी के भूमि कन्या पैच में बीसीसीएल के अधिकारियों, सीआईएसएफ और तेतुलमारी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध कोयला जप्त किया. जप्त अवैध कोयला को वेस्ट मोदीडीह कोलियरी प्रबंधक को सौंप दिया गया. तेतुलमारी पुलिस ने बताया कि मौके से तीन स्कूटर को जप्त किया गया. जिसे तेतुलमारी पुलिस जप्त कर थाना ले गई. हालांकि बीसीसीएल की ओर से अभी आवेदन नही दिया गया है. बता दे कि पिछले कुछ दिनों से अवैध कोयला खनन के खिलाफ जिला प्रशासन के द्वारा लगातार छापेमारी किया जा रहा है. जिससे अवैध कोयला कारोबारियों में खौफ समा गया है. वहीं अब भी जिले के कई थाना क्षेत्रों में धड़ल्ले से अवैध खनन जारी है. अवैध कोयला कारोबारी अवैध मुहाना से कोयला निकाल कर प्रबंधक और प्रशासन को लगातार चुनौती दे रहे है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *